{"_id":"a88f811850505fff573fa7e675bc7d1a","slug":"heavy-rain-and-snowfall-expected-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले 36 घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले 36 घंटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के बिगड़े मिजाज से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू, कश्मीर और लेह खित्ते के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से कुछेक जगह पर अगले 36 घंटों तक भारी बर्फबारी जारी रह सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में शनिवार देर शाम बारिश शुरू हो गई थी। मैदानी इलाकों में बारिश से पारा गिरेगा। इस बीच शनिवार दूसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा खुला रहा। जम्मू से श्रीनगर के लिए छोटे-बड़े वाहनों को छोड़ा गया। लेकिन यातायात पूरी तरह से बहाल न होने से जम्मू में अभी भी बड़ी संख्या में मुसफिर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए हाईवे पर एकतरफा जारी रहा। इसमें नगरोटा से छोटे बड़े वाहन छोड़े गए। लेकिन निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण फंसे हुए मुसाफिरों की दो बसें वापस जम्मू लौट आईं।
विज्ञापन
जम्मू में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में श्रीनगर जाने वाले दर्जनों परिवार फंसे हुए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार को मौसम को देखते हुए ही हाईवे पर यातायात बहाल रखा जाएगा।
मौसम के दोबारा बिगड़ने की सूरत में उधमपुर के खैरी इलाके में भूस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रामबन और बनिहाल के बीच बारिश से पस्सियां गिरने की आशंका बनी हुई है।
शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश जारी रही। जम्मू में 0.2, कटड़ा में 0.2, बनिहाल में 0.4 मिलीमीटर बारिश होने के साथ बटोत और भद्रवाह में ट्रेज की गई। देरशाम को कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई थी।