Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain alert in some parts of the state

Jammu News: प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Heavy rain alert in some parts of the state
40 से 60 किमी. की रफ्तार से चल सकतीं हैं हवा, लोगों को कमजोर बिजली ढांचे और पेड़ों से दूर रहने की सलाह
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्ग हो सकते हैं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 115.5 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। इस अवधि में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को कमजोर बिजली ढांचे और पेड़ों के पास न जाने की सलाह दी गई है। पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

ऑरेंज अलर्ट में किश्तवाड़, डोडा, रामबन, रियासी, कुलगाम, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, गांदरबल, बारामुला, कुरवाड़ा, बांदीपोरा सहित कई अन्य क्षेत्रों में भारी हो सकती है। इस बीच वीरवार को जम्मू में दिन का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को हालत यह थी कि गर्म हवा के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी से दिन के समय बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 40.0 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.6, बटोत में 29.8, कटड़ा में 37.4, भद्रवाह में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 28.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.4 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed