{"_id":"578c959f4f1c1b9432c4bcd6","slug":"heavy-rain-alert-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के रूट जम्मू से बनिहाल तक अगले चौबीस घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर की भविष्यवाणी में खराब मौसम का असर कश्मीर और लद्दाख प्रांत में भी पड़ेगा।
विज्ञापन
इस बीच जिला उधमपुर, कठुआ और जम्मू के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश से पारा गिर गया। कटड़ा की त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध से चापर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। यहां रविवार को कुछ उड़ाने ही उड़ीं।
विज्ञापन
जम्मू में पिछले चौबीस घंटों में 24.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 28.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को भारी बारिश की सूरत में अमरनाथ यात्रियों के लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा भद्रवाह में 25.2 मिलीमीटर बारिश हुई। कटड़ा में 9.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भारी बारिश के दौरान निकासी को लेकर दिक्कतें बढ़ेंगी।