{"_id":"6d2c20395e4836f38068d615f022f7f0","slug":"heavy-loss-in-company-because-of-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग की भेंट चढ़ी औद्योगिक इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग की भेंट चढ़ी औद्योगिक इकाई
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार अलसुबह औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई में आग लग गई। सुबह तीन बजे के लगभग इकाई में लगी भीषण आग को काबू करने के लिए अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया।
विज्ञापन
कठुआ के फायर स्टेशन के साथ साथ हीरानगर, सांबा और पंजाब के फायर टेंडरों की मदद लेनी पड़ी। आग को हालांकि सुबह दस बजे तक काबू कर लिया गया, लेकिन इमारत की छत का लिंटर गिरने से देर शाम तक अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
इस अगिभनकांड में करोड़ों का नुकसान आंका जा रहा है, वहीं इकाई प्रबंधकों के अनुसार इकाई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के अनुसार कठुआ औद्योगिक क्षेत्र में मास्कीटो क्वाइल बनाने वाली इकाई में अचानक आग लग गई। रात दो बजे के लगभग ओवर चैंबर से अचानक धुंआ उठने लगा।
देखते ही देखते आग पूरी इकाई में फैलने लगी। कर्मचारियों ने इकाई में मौजूद इंतजामों से आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
आग की लपटों से जान बचाने के लिए सभी लोग इकाई से बाहर निकल आए और रात तीन बजकर इक्कीस मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।
अगिभनशमन विभाग ने तुरंत कठुआ फायर स्टेशन से चार वाहनों को रवाना कर दिया लेकिन आग ने पूरी इकाई को अपने आगोश में ले लिया।
इसी बीच हीरागर, सांबा और पंजाब से भी फायर बिग्रेड मंगवा लिए गए। सुबह साढ़ तीन बजे से चल रहे आग बुझाने के प्रयास देर रात तक जारी रहे।
अगिभनशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इकाई की छत का लिंटर गिरने से जेसीबी की मदद से उठवाकर आग को बुझाने की कोशिश शाम तक जारी रही।