फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy competition for admission in jammu university

जम्मू विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए कांटे की टक्कर, 19 जून तक डाउनलोड हो सकेंगे एडमिट कार्ड

Sun, 04 Jun 2017 11:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 04 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Heavy competition for admission in jammu university
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo

जम्मू विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए कांटे की टक्कर होगी। जम्मू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेयूईटी) आने वाली 20 जून को है। आवेदन की अंतिम तिथि तीन जून रखी गई थी। जेयूईटी के लिए कुल 13 हजार आवेदन पहुंचे हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र आने वाली आठ जून से 19 जून तक डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का नतीजा आने वाली 29 जून को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा रियासत में नौ स्थानों जम्मू, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर और लेह में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा नई दिल्ली और चंडीगढ़ में भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की आंसर की परीक्षा के अगले ही दिन 21 जून को प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रश्न-पत्र या आंसर की के संबंध में किसी भी किस्म की शिकायत संबंधित दस्तावेज या प्रमाण के साथ 24 जून तक की जा सकेगी। जम्मू विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. देशबंधु के मुताबिक परीक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

150 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे

Heavy competition for admission in jammu university
प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे सवाल - फोटो : फाइल फोटो

परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्रों के दो सेट होंगे। एक उनके लिए जो 12वीं के बाद परीक्षा में शिरकत करेंगे। दूसरा उन परीक्षार्थियों के लिए, जो स्नातक के बाद परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 150 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न पत्रों में 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े 30 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए ढाई घंटे निर्धारित किए गए हैं। 

हर गलत जवाब के लिए कटेंगे 0.25 अंक
परीक्षा में दिए हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक कटेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 30 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थी 25 प्रतिशत से कम अंक आने पर प्रवेश के लिए अर्ह नहीं होंगे। एकेडमिक मेरिट के आधार पर 75 प्रतिशत, जबकि प्रवेश परीक्षा के आधार पर 25 प्रतिशत का वेटेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed