{"_id":"58a340724f1c1b5833d85b43","slug":"heavy-amunation-recovered-from-hideout","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंक की बड़ी साजिशें नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंक की बड़ी साजिशें नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 15 Feb 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
सेना को बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-पुंछ हाईवे पर मंगलवार को आईईडी बरामद होने से सनसनी फैल गई। इसके चलते इस मार्ग पर कई घंटे तक यातायात रोक दिया गया था। सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय किया गया । पुलिस के अनुसार जिले के भिंबर गली इलाके के तूतगली में आईईडी बरामद किया गया।
विज्ञापन
हाईवे किनारे आईईडी मिलने की सूचना पर तत्काल दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। माना जा रहा है कि किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के इरादे से आईईडी लगाई गई थी। उधर, मेंढर तहसील के पास जंगल में सेना और पुलिस ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
यहां से पीका मशीनगन, 90 राउंड, एके 74 रायफल, एके 47 रायफल, दो यूबीजीएल लांचर, 22 यूबीजीएल ग्रेनेड, दो चाइनीज ग्रेनेड, रेडियो सेट और एके 47 के 500 राउंड बरामद किए गए। इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन