फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heat started increasing in Jammu and Kashmir,

मौसम अपडेट: जम्मू में पारा 35 डिग्री, कश्मीर में भी बढ़ने लगी गर्मी, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8 के करीब 

Sat, 26 Mar 2022 09:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 09:24 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने के कारण तपिश में बढ़ोतरी होगी। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
heat started increasing in Jammu and Kashmir,
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मौसम साफ होने के कारण जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश का अहसास होने लगा है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक ऊपर चला गया है। यही हाल जम्मू संभाग का है। जम्मू में ही दिन का पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने के कारण तपिश में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तेज धूप से पसीने छूट रहे थे। तपिश बढ़ने से दिन के समय बाजारों में रौनक में कमी आई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 24.8, बटोत में 26.0 और भद्रवाह में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 20.6 और गुलमर्ग में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed