जम्मू। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आगाज हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। संस्थान के प्रभारी एवं शोध अधिकारी डॉ. हरबंस सिंह ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, ओपीडी मरीज, परिजन व संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी। डॉ. हरबंस सिंह ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। डॉ. ललिता शर्मा, शोध अधिकारी (आयु.) डॉ. पूनम मोहोड़, शोध अधिकारी (आयु.) एवं आयुर्वेद दिवस की नोडल अधिकारी ने आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित एक व्याख्यान दिया। संवाद

आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्- फोटो : संवाद