फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
health
अरनिया। राज्य में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। इसके साथ-साथ अब एक बार फिर से कोरोना ने क्षेत्र में पांव पसारना शुरू कर दिया है। वहीं बीते मात्र एक सप्ताह में यह आंकड़ा बढ़ता हुआ पांच तक पहुंच गया। जोनल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समीर खजूरिया का कहना है कि शुक्रवार को उप चिकित्सा केंद्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 25 लोगों की जांच की गई, जिनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

कहा, मात्र कुछ माह पहले ही कोरोना के कमजोर होते ही लोगों ने बिना मास्क व आपसी दूरी को दर किनार करते हुए बाजारों सार्वजनिक जगहों में लापरवाही बरतना शुरू कर दिया। नतीजतन आज क्षेत्र में यह आंकड़ा बढ़ता हुआ पांच तक पहुंच गया। अगर अभी भी इसको लेकर एहतियात नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा दूर तक जाएगा।
विज्ञापन

कहा, जम्मू-कश्मीर में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। बीते दस दिन में एक की मौत भी हो चुकी है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। अब मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल और बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सभी शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करने के साथ ही मास्क लगाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर फौरन ही अस्पताल में परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed