{"_id":"62a3877dc7a13f3298698fa6","slug":"health-rspura-news-jmu2616586133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान शुरू किया
विज्ञापन
ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान के दोरान एक बछड़ों का टैग लगाते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत शुक्रवार को गांव रठाना में सामूहिक ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। चीफ पशुपालन अधिकारी डॉ. सैयद अल्ताफ और पशुधन विकास अधिकारी डॉ. अद्रिस अहमद मलिक के मार्गदर्शन में डॉ. अश्विनी बसन, पशु चिकित्सा सहायक सर्जन, आरसीडी रठाना ने गांव रठाना में सामूहिक ब्रुसेलोसिस टीकाकरण अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान 4 से 8 माह की आयु के बछड़ों का टीकाकरण किया गया और साथ ही सफलतापूर्वक टैग करने के साथ डॉक्टर की टीम ने किसानों को जागरूक किया। डॉ. अश्विनी बसन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार यह ब्रुसेलोसिस टीकाकरण सरकार द्वारा शुरू किया गया है। भारत का जो सिंगल शॉट वैक्सीन है इस घातक बीमारी के खिलाफ जानवरों को जीवन भर की प्रतिरक्षा प्रदान करता हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाता है। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी किसानों से 4 से 8 माह की अपनी बछड़ों के टीकाकरण के लिए आगे आने का अनुरोध किया। डॉ. अश्विनी बसन ने भी किसानों और कर्मचारियों को इस बीमारी के जूनोटिक महत्व के बारे में जागरूक किया और टीकाकरण के दौरान उचित एसओपी का पालन करने और पीपीई किट, जूते, दस्ताने, सिरिंज, सुई, खाली ब्रुसेला वैक्सीन शीशी जैसी प्रयुक्त सामग्री का उचित निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गांव रठाना पंच रतन सिंह व किसानों ने पशु चिकित्सालय रठाना, डॉ. अश्विनी बासन एवं कर्मचारियों द्वारा उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले पशुओं के समय पर टीकाकरण एवं उपचार के कार्य की सराहना की तथा अन्य किसानों से भी आग्रह किया कि वे अपने सभी पशुओं का इस रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं।