फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

वैक्सीन की कमी को लेकर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
health
मीरां साहिब। सिंबल कैंप के प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर करोना वैक्सीन की कमी होने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि कई दिन से टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे हैं, लेकिन दवा की कमी के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव इंद्रजीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि सभी लोगों का टीकाकरण हो सके । रंजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह व ध्याराम का कहना है कि अभी 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही जबकि 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की ओर से लोगों को वैक्सीन लगवाए जाने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित केंद्रों पर वैक्सीन नहीं पहुंच रही, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। एक ओर कोरोना की तीसरी लहर दस्तक देने के लिए कहा जा रहा और दूसरी ओर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त कर्मी स्थानीय लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के बजाय अपने सगे- संबंधियों को सिंबल कैंप के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में वैक्सीन लगवा रहे हैं, जिसके स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर की कार्रवाई
घगवाल। कस्बे में बिना मास्क घूमने वालों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। एसडीएम रमकेश शर्मा व तहसीलदार रमण वर्मा ने कर्मचारियों के साथ सोमवार को बाजार का दौरा कर बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कई लोगों के चालान काटे व कई को मास्क पहनाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसडीएम ने लोगों को जागरूक किया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुुआ है। इसलिए बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, सामाजिक दूरी की भी पालना करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed