फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

उप जिला अस्पताल सहित प्राइमरी सेंट्रल में नहीं मिल पाई लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
health
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीमार लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। किसी का गला खराब होना, खांसी होना, सिर में दर्द होने पर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर कोरोना के चलते हाथ नहीं लगा रहे। रोगियों को देखने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मी भी परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों के पास न तो मास्क हैं और न ही ग्लब्स। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह उप जिला अस्पतालों में जरूरत का सामान उपलब्ध करवाए। मीरां साहिब के सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 12:00 बजे के करीब उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कॉल किया तो कहा गया कि कोरोना के रोगी को लेने के लिए गई होने पर लौटने के 12 घंटे के बाद तक सेवा उपलब्ध कराना मुमकिन नहीं। सुरेश का कहना है कि मात्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोषणा ही की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं। क्या विभाग के पास एक ही एंबुलेंस है। संवाद
विज्ञापन

------
बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिले के बाजारों आरएस पुरा और मीरां साहिब में किराना सब्जी व दवा की दुकानें खुली होने पर घरों में जरूरत का समान खरीदने के लिए पहुंच रहे लोग। ग्रामीण क्षेत्र से बाजारों में पहुंचने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्हें तभी आगे भेजा जा रहा है कि उन्हें जरूरी सामान आदि खरीदना है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह घरों में ही रहे।
विज्ञापन

एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान तथा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में ही रहें और सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें। जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से क्षेत्र की जनता का पुलिस प्रशासन को सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किराना की दुकान होने लगी खाली
बिश्नाह। कस्बे और क्षेत्र के गांव में जितनी भी किराना की दुकानें हैं वह खाली होने लगी हैं। दुकानों पर दाल, तेल, ब्रांडेड आटा और भी अन्य जरूरी चीजें खत्म हो रही हैं। क्योंकि होलसेल बाजार वेयरहाउस जम्मू में है जो कुछ समय के लिए खुल रहा है। कस्बे की होलसेल दुकानों पर भी किराना की चीजें खत्म हैं। बाहर से कोई माल नहीं आने के कारण जरूरी सामान नहीं मिल रहा है। जो चने की दाल 55 रुपये में बिक रही थी अब वो 75 में बिक रही है। इसी तरह अन्य दलों के भी दाम आसमान छूने लगे हैं। संवाद

------
खाद्य सामग्री के दाम बढे़
अखनूर। लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में रोजमर्रा खाने की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। लोग परेशान हो गए हैं। प्रशासन से मांग की है क्षेत्र में कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से क्षेत्र के बाजार बंद होने और किराना, सब्जी और दवा स्टोर खुले हैं। मगर इन दुकानों पर अधिक खपत के कारण दुकानदारों ने कई चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। ज्यादा समस्या गांवों में हैं। कई चीजें दोगुने दामों में लोगों को मिल रही हैं। एसडीपीओ अजय शर्मा ने कहा कि कालाबाजारी पर नजर रखी जा रही है। शिकायत मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed