फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health, protest over the death of woman

Jammu News: इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत, जीएमसी में हंगामा

विज्ञापन
health, protest over the death of woman
- परिजन का आरोप- इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर
विज्ञापन

- पुलिस से शिकायत, सीसीटीवी फुटेज की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी में इलाज के दौरान शक्तिनगर निवासी विमला देवी (61) की मौत के बाद बुधवार देर रात अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। परिजन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजन के अनुसार विमला देवी को गॉल ब्लैडर की समस्या और चेस्ट इन्फेक्शन के कारण एक दिन पहले जीएमसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा था और वह पूरी तरह होश में थीं। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे नर्स के इंजेक्शन लगाने के कुछ ही सेकंड बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन ने नर्स और डॉक्टरों को बुलाया लेकिन समय पर कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इससे बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने वाली नर्स बाद में स्वयं मरीज को देखने नहीं आई। उनका यह भी कहना है कि सीएमओ और अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद तत्काल कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। कुछ कर्मियों ने मेडिकल फाइल सौंपकर मामला रफा-दफा करने की बात भी कही। परिजन ने अस्पताल प्रशासन, सीएमओ और अन्य अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। बुधवार देर रात मृतक के परिजन ने जीएमसी स्थित पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जीएमसी सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिशाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed