{"_id":"687176e223a995dd6f06c457","slug":"health-news-jammu-news-c-10-lko1027-658550-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आयुष विभाग में डॉक्टर बनने के लिए 15 से ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आयुष विभाग में डॉक्टर बनने के लिए 15 से ऑनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग में मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद और होम्योपैथी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 30 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त तय की गई है।
यह सभी पद जम्मू और श्रीनगर परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर भरे जाएंगे। परीक्षा की संभावित तिथि 19 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी पांच अगस्त से सात अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में कुछ आवश्यक जानकारियों में संशोधन भी कर सकते हैं।