{"_id":"679e7b2df7bb0fb57107fd01","slug":"health-news-jammu-news-c-10-lko1027-536457-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स विजयपुर में आज जीनोमिक्स \nव सटीक चिकित्सा केंद्र शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स विजयपुर में आज जीनोमिक्स व सटीक चिकित्सा केंद्र शुरू होगा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एम्स विजयपुर में रविवार को उन्नत जीनोमिक्स और सटीक चिकित्सा केंद्र को शुरू किया जाएगा। पैथोलॉजी विभाग में स्थापित यह केंद्र चार बेसकेयर के सहयोग से स्थापित एक अभूतपूर्व सुविधा है, जो व्यक्तिगत चिकित्सा व कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे उन्नत जीनोमिक परीक्षण क्षमताओं से कैंसर देखभाल में क्रांति आएगी। इस केंद्र में अत्याधुनिक नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) तकनीक होगी, जो कैंसर रोगियों के लिए व्यापक जीनोमिक प्रोफाइलिंग को सक्षम करेगी। इस तकनीक के माध्यम से समय पर और सटीक कैंसर निदान सुनिश्चित होगा। पहले ऐसे परीक्षण के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। एम्स में 3 फरवरी को सटीक चिकित्सा पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इसमें विशेषज्ञ कैंसर देखभाल में सटीक चिकित्सा की नवीनतम प्रगति और अनुप्रयोगों पर चर्चा करेंगे।