फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: रोगियों की सुरक्षा, बेहतर उपचार का संकल्प लेकर वाॅकथाॅन में दौड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
health news
मेडिकल कालेज में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित वाक्थन में प्रतिभाग करते मेडिकल कालेज के प्रिंस - फोटो : udhampur news
- इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट व क्रिटिकल केयर विभाग ने किया आयोजन
विज्ञापन

- जीएमसी के प्रिंसिपल ने दिखाई झंडी, 200 से अधिक लोगों ने डाॅक्टरों के साथ किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेल दिवस पर रविवार को जीएमसी परिसर से इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट व क्रिटिकल केयर विभाग ने वाॅकथाॅन करवाई। इसमें रोगियों की सुरक्षा, बेहतर उपचार का संकल्प लेकर बड़ी संख्या में डाॅक्टरों, मेडिकल स्टाॅफ व लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य एनेस्थीसिया देने के समय रोगी की सुरक्षा, देखभाल के प्रति संकल्पित रहने का था। जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि खेल दिवस के मौके पर इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट व मेडिकल टीम ने अपनी जिम्मेदारियों को समझा। मरीजों को जब एनेस्थीसिया दिया जाता है तो खास देखभाल की जरूरत होती है। इसमें टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। इसके प्रति हम सभी को जागरूक होगा होगा। वाॅकथाॅन में शामिल 200 से अधिक लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दिखाई। इस माैके पर एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डाॅ. अनीता विग, डाॅ. अश्विनी कुमार, डाॅ. राजेश महाजन, डाॅ. संजीव गुप्ता, खेल समिति के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन


-----

पैरा एथलीट ने फिटनेस के प्रति किया जागरूक
वाॅकथाॅन से पहले पैरा एथलीट चंद्रदीप सिंह ने प्रतिभागियों को फिटनेस और लचीलेपन वाली जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, लूडो, विभिन्न दौड़ और अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed