{"_id":"690529fa3407d33d1f05e669","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1052-751341-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेंगू से खिलाफ फॉगिंग अभियान \nमामलों में 62 फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेंगू से खिलाफ फॉगिंग अभियान मामलों में 62 फीसदी की कमी
विज्ञापन
नगर निगम के आंकड़ों में बीते साल अक्तूबर तक 2,932 मामले थे, इस बार 1,097
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम लगातार विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव कर रहा है। बीते एक वर्ष में डेंगू के मामलों में 62 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। नगर निगम की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि इसके पीछे विभाग की प्रभावी रणनीति और लगातार फॉगिंग अभियान प्रमुख है।
नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे फॉगिंग अभियान का असर यह है कि बीते वर्ष 28 अक्तूबर तक जम्मू में डेंगू के 2,932 मामले सामने आए थे। इस वर्ष अब तक डेंगू के 1,097 केस मिले हैं। नगर निगम ने बीते चार माह में चार बड़े डेंगू व चिकनगुनिया रोधी अभियान चलाए हैं। इसकी मॉनीटरिंग नगर निगम आयुक्त कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संयुक्त आयुक्त स्वच्छता व स्वास्थ्य अधिकारी सभी वार्डों में अभियान की निगरानी कर रिपोर्ट देंगे।