{"_id":"68619b6f0e88834f380c31fa","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1041-648581-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 95 घरों में जांच, 67 लोगों की स्क्रीनिंग \nतीन बावलियों का पानी पीने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 95 घरों में जांच, 67 लोगों की स्क्रीनिंग तीन बावलियों का पानी पीने पर रोक
विज्ञापन
धार साकरी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस से लोगों के बीमार पड़ने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला प्रशासन ने राजोरी के धार साकरी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस से लोगों के बीमार पड़ने के बाद एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य टीमों ने रविवार को 95 घरों में जांच की। 67 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। तीन बावलियों को सील कर इनका पानी पीने पर रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर दूषित पानी पीने से बीमार हुए करीब 26 लोग अस्पताल में भर्ती किए गए थे। शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। एडवाइजरी के तहत लोगों को कहा गया है कि वे पानी को उबालकर ही पीएं। जलशक्ति विभाग को जल निकायों के क्लोरीनीकरण व निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। जन जागरूकता अभियान चलाने और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के वितरण का भी निर्देश दिया है। पाइपलाइन लीकेज की रिपोर्ट जलशक्ति विभाग को करने के लिए कहा गया है। लोगों को प्रयोगशालाओं में पानी की जांच करवाने और नियमित जल भंडारण टैंकों की सफाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
धार साकरी में टीमोें ने 95 घरों में खाने-पीने की वस्तुओं की जांच की। सरकारी स्कूल में लगाए शिविर में 67 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। रविवार को कोई भी नया मरीज सामने नहीं मिला है।
विज्ञापन
डॉ. एमएल राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजोेरी