फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: राज्य कैंसर संस्थान में पेट स्कैन मशीन का ड्राई रन अगले हफ्ते से

विज्ञापन
health news
- अटाॅमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से मंजूरी लेकर एक महीने में मरीजों को मशीन समर्पित करने की तैयारी
विज्ञापन




- निजी अस्पताल में 15 से 20 हजार तक आता है टेस्ट का खर्च, सरकारी में 7 से 8 हजार रुपये



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) जम्मू में अगले सप्ताह से अत्याधुनिक पेट स्कैन मशीन की गुणवत्ता जांच और ड्राई रन किया जा रहा है। इसमें मशीन की गुणवत्ता डेटा लिया जाएगा, जिसके बाद अटाॅमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से मंजूरी के बाद कैंसर मरीजों को पेट स्कैन मशीन समर्पित की जाएगी। जीएमसी प्रशासन की ओर से पीजीआई चंडीगढ़ से पेट स्कैन मशीन के यूजर चार्जेस (परीक्षण दर) मंगवाएं गए हैं।



करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से मंगवाई गई पेट स्कैन मशीन को एससीआई में स्थापित कर दिया गया है। इसके लिए एक अलग से पूरा यूनिट तैयार किया गया है। इस मशीन के शुरू होने से कैंसर मरीजों को पेट स्कैन जैसे महंगे टेस्ट पर आर्थिक बोझ कम होगा। जम्मू संभाग में निजी स्तर पर श्री माता वैष्णो देवी सुपर स्पेशियलिटी नारायणा अस्पताल के अलावा एस्काॅम बत्रा, सिद्धड़ा में पेट स्कैन मशीन स्थापित है। यहां एक टेस्ट के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक मरीज को खर्च करने पड़ते हैं। सरकारी स्तर पर प्रदेश में स्किम्स सौरा (श्रीनगर) में पेट स्कैन मशीन का मरीजों को लाभ मिल रहा है। सरकारी स्तर पर इस मशीन के टेस्ट की कीमत निजी अस्पतालों से काफी कम होती है। एससीआई में सरकारी स्तर पर पेट स्कैन मशीन शुरू होने से जम्मू संभाग के अलावा पठानकोट तक के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन








---------







जांच से प्रारंभिक स्टेज में ही पकड़



लिया जाता है कैंसर और अन्य रोग







पाॅजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पेट) पेट इमेजिंग या स्कैन के रूप में जाना जाता है। यह एक प्रकार की चिकित्सा इमेजिंग मशीन होती है, जो सेलुलर स्तर पर मानव कोशिकाओं में परिवर्तनों की पहचान करती हैं। इससे प्रारंभिक अव्यवस्था में ही कैंसर जैसी बीमारी को पकड़ लिया जाता है। पेट स्कैन से स्तन, फेफड़ों, थायराइड कैंसर, कोरोनरी (धमनी रोग), दिल का दौरा और अन्य हृदय समस्याओं सहित कैंसर जैसी बीमारियों के लक्षणों की जांच की जाती है। इस टेस्ट के जरिए ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी डिमोशिया, अल्जाइमर डिसऑर्डर जैसे दिमागी विकारों का भी पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








------







पेट स्कैन मशीन को मरीजों के लिए शीघ्र शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अगले हफ्ते संबंधित कंपनी की टीम मशीन के ड्राई रन के लिए आ रही है। इसके बाद जरूरी मंजूरी लेकर मशीन को शुरू कर दिया जाएगा।








- डाॅ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू







------







जीएमसी जम्मू में हर साल करीब दो हजार नए कैंसर के मामले रिपोर्ट हो रहे







जीएमसी जम्मू में ही हर साल करीब दो हजार कैंसर के नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। अनकोलाॅजी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यहां वर्ष 2022 में 1759 और वर्ष 2023 में 2079 नए मामले सामने आए। पिछले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 55 हजार से अधिक कैंसर के मामले पंजीकृत हुए हैं। कैंसर से होने वाली कुल मौतों में से 50 प्रतिशत के लिए पुरुषों में मुंह, फेफड़े और महिलाओं में सर्वाइकल (ग्रीवा) तथा स्तन कैंसर जिम्मेदार है। हर साल कैंसर मरीजों में वृद्धि हो रही है। इसके लिए जीवनशैली में बदलाव सहित अन्य कारण जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed