फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: कल से मेडिकल काॅलेजों और डेंटल काॅलेजों की समय सारिणी में बदलाव

विज्ञापन
health news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल काॅलेजों और डेंटल काॅलेजों में एक मार्च से समय सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। कार्य दिवस में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से शाम पांच बजे और शनिवार को सुबह नौ से दोपहर 1:30 बजे तक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। आपात सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी। इससे पहले सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक चिकित्सा सेवाएं मिल रही थीं, यानी नई व्यवस्था में डेढ़ घंटा बढ़ाया गया है।
नई व्यवस्था में सोमवार से शुक्रवार तक कर्मियों का दोपहर 1:30 से दो बजे तक दोपहर के खाने का समय रहेगा।स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 दिसंबर 2024 को सरकारी आदेश में संशोधन कर मेडिकल कालेजों और डेंटल कालेजों की समय सारिणी में बदलाव करके सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे किया गया था, जिसे फरवरी 2025 में समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 3 अप्रैल 2024 को समय सारिणी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया गया था। लेकिन इसका खासतौर पर महिला स्टाफ ने विरोध किया था। उनका कहना है कि उनका पूरा दिन ड्यूटी में ही निकल रहा है। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार एक मार्च से जीएमसी की समय सारिणी में बदलाव हो जाएगा। इससे मरीजों को अधिक समय तक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। आपात सेवाएं पहले की तरह चौबीस घंटे बहाल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed