फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health minister rejects geelani’s allegation over cow urine medicines

गिलानी के दावे को स्वास्थ मंत्री ने बताया सफेद झूठ

Wed, 30 Sep 2015 10:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 30 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
health minister rejects geelani’s allegation over cow urine medicines

जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी द्वारा गो मूत्र आधारित दवा वाले बयान का खंडन किया है। लाल सिंह ने कहा कि गिलानी द्वारा जारी बयान में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गिलानी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था कि इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (आईएसएम) द्वारा गो मूत्र आधारित संजीवनी वटी नामक एक दवा बनाई जाती है।
विज्ञापन


जिसे कश्मीर में सप्लाई के साथ-साथ यहां की डिस्पेंसरियों में मुफ्त बांटा जा रहा है। गिलानी ने यह भी आरोप लगाया कि यह वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह के इशारे पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले में लाल सिंह ने कहा कि किसी समुदाय या धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनके खून में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें प्रयोगशालाओं और औषधालयों में जाकर जांच करने के लिए कहता हूं। गो मूत्र से बनी वहां कोई दवा नहीं है। वह जो दावा कर रहे हैं, वह निराधार और सफेद झूठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed