{"_id":"5df3e8248ebc3e87b6798143","slug":"health-jammu-news-jmu1993016121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट क्लीनिक में आपरेशन के बाद महिला को नहीं आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट क्लीनिक में आपरेशन के बाद महिला को नहीं आया होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर के खेवहरा क्षेत्र मेें शुक्रवार को एक महिला का आपरेशन के बाद होश न आने पर हड़कंप मच गया। वहीं महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए जम्मू ले गए। वहीं महिला के परिजनों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि सरकारी मेडिकल कालेज के बजाए उसका आपरेशन प्राइवेट क्लीनिक में किया गया और डाक्टरों की लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ गई। ऐसे में उसे जम्मू ले जाना पड़ा। वहीं सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है कि क्लीनिक के पास आपरेशन करने की अनुमति थी या नहीं। उधर एसएसपी जुगल मन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
-----
मौत की अफवाह से मचा हड़कंप
सुबह क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत की अफवाह फैल गई। प्राइवेट क्लीनिक में आपरेशन के दौरान महिला की मौत की अफवाह से हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में पाया कि महिला बेहोश थी उसकी मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
-----
मौत की अफवाह से मचा हड़कंप
सुबह क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत की अफवाह फैल गई। प्राइवेट क्लीनिक में आपरेशन के दौरान महिला की मौत की अफवाह से हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में पाया कि महिला बेहोश थी उसकी मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन