फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

नाम इवनिंग क्लीनिक, शाम होते ही लटक जाते हैं ताले

विज्ञापन
health
जम्मू। जम्मू संभाग में मोहल्लों में लोगों को बेहतर और घर द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए इवनिंग क्लीनिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, लेकिन वर्तमान में शाम के बाद इन केंद्रों पर ताले लटकते मिल रहे हैं। कोविड से पहले इवनिंग क्लीनिकाें को सुबह और दोपहर को दो शिफ्टों में चलाया जा रहा था। खासतौर पर शाम के समय लोगों को ऐसी क्लीनिकों में रक्तचाप और मधुमेह आदि के टेस्ट करवाने की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब शाम की शिफ्ट बंद होने से अब मरीज निजी क्लीनिकों या सरकारी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोविड के दौरान इन केंद्रों की समय सारिणी घटाकर एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दी गई थी। दो साल से इसी समय सारिणी पर काम हो रहा है। लेकिन अब कोविड पाबंदियां नहीं हैं, लेकिन स्थिति जस के तस है। इससे पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से रात आठ बजे तक दो शिफ्टों में ये केंद्र चल रहे थे। लेकिन समय सारिणी में कटौती होने के कारण अब शाम के बाद मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जानीपुर निवासी रोशन दीन ने बताया कि उन्हें रक्तचाप की समस्या है। शाम के बाद उन्हें कई बार रक्तचाप की जांच करवाने के लिए निजी क्लीनिक में जाना पड़ता है। इससे पहले वह निकटतम इवनिंग क्लीनिक में जांच करवा रहे थे। तालाब तिल्लो निवासी संजीव वर्मा ने कहा कि उनकी माता को मधुमेह की समस्या है, जिससे कई बार उन्हें तत्काल परीक्षण करवाना पड़ता है। लेकिन इवनिंग क्लीनिक के शाम को बंद होने से अब निजी क्लीनिक या अस्पताल जाना पड़ता है। इवनिंग क्लीनिकों की समय सारिणी को पूर्व की तरह बहाल करके दो शिफ्टों में केंद्रों को चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू जिला में सबसे ज्यादा हैं ऐसे स्वास्थ्य केंद्र
जम्मू संभाग के दस जिलों में जिला जम्मू में सर्वाधिक 21 इवनिंग क्लीनिक/शहरी स्वास्थ्य केंद्र/शहरी पोस्ट स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। इसी तरह उधमपुर और कठुआ जिला में तीन-तीन ऐसे केंद्र खोले गए हैं।
इन केंद्रों में यह मिलती हैं सुविधाएं
इन केंद्रों पर कोविड परीक्षण, कोविड टीकाकरण, सामान्य टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचकर प्राथमिक स्तर का उपचार पाते हैं, जिससे उन्हें अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

समय सारिणी में बदलाव का रहेगा प्रयास
सुविधा नहीं मिलने की समस्या संज्ञान में आई है। पूरी कोशिश करेंगे कि इवनिंग क्लीनिकों की समय सारिणी पूर्व की तरह बहाल की जाए, ताकि मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
- डॉ. सलीम उर रहमान, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू (डीजी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed