फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

मरीजों के लिए टेली कंसल्टेशन सेवाओं का विस्तार करें : मंडाविया

विज्ञापन
health
जम्मू। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य प्रशासनों को होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए टेली कंसल्टेशन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इसमें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाया जाए। इसके लिए अतिरिक्त टेली कंसल्टेशन केंद्र स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते हुए मंडाविया ने कहा कि सरकार की ई-संजीवनी टेली मेडिसिन प्रणाली का करीब 2.6 करोड़ लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। इसमें घर बैठे चिकित्सा सलाह दी जाती है। यह दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों के लिए विशेष महत्व रखते हुए गेम चेंजर साबित होगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सुनिश्चित करें कि ये केंद्र चौबीस घंटे काम करें। इसमें आम जनता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों दोनों के लिए सुविधा सुनिश्चित की जाए। घर पर आइसोलेट लोगों की निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

खासतौर पर स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर श्रेणी वाले लोगों की सेहत पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कोविड परीक्षण में तेजी लाने पर जोर दिया। जो राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आरटी पीसीआर परीक्षण में पीछे हैं वे तेजी लाएं। इसके साथ 15 से 17 और अन्य आयु वर्ग में टीकाकरण को सौ फीसदी सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed