{"_id":"5fee33ee8ebc3e3ec95ffb65","slug":"health-jammu-city-news-jmu2259289112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू, श्रीनगर व कुलगाम में कल कोरोना वैक्सीन देने का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू, श्रीनगर व कुलगाम में कल कोरोना वैक्सीन देने का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस कड़ी में 2 जनवरी को जम्मू, श्रीनगर और कुलगाम में कोविड वैक्सीन की मॉक ड्रिल की जा रही है। इसमें जम्मू और श्रीनगर में तीन-तीन और कुलगाम में दो स्थानों पर ड्रिल होगी। इसमें किसी लाभार्थी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी, लेकिन कोविड वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया की जाएगी। वीरवार को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने ढाई घंटे विभागीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर कोविड वैक्सीन की तैयारियों पर चर्चा की।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में जीएमसी, सरवाल अस्पताल और सीएचसी बिश्नाह में मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके लिए डेटा आपरेटर और दूसरे संबंधित स्टाफ को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कोविड एप के माध्यम से 25 वैक्सीन लाभार्थियों को लिया जाएगा, जिसमें 5 वैक्सीनेटर और दूसरे संबंधित स्टाफ को तैयार किया जाएगा। इसमें लाभार्थी की ओर से मोबाइल एप पर मैसेज दिया जाएगा, जिसमें संबंधित संस्थान पर लाभार्थी को ड्रिल के माध्यम से वैक्सीन दी जाएगी और उसे 30 मिनट ऑबजरवेशन में रखा जाएगा। मॉक ड्रिल की उच्चाधिकारियों की ओर से निगरानी की जाएगी।
15 जनवरी को कोविड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने वीरवार कोे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड 19 वैक्सीन और सेहत योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन के 15 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में बताया गया कि कोविड टीकाकरण को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दी जानी है। वित्तीय आयुक्त ने कहा कि पंजीकृत लाभार्थियों को सेहत योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इस दौरान सेहत योजना के बारे में किसी भी शिकायत या संबंधित मुद्दों के पंजीकरण के लिए एक टोल फ्री नंबर 14555 भी दिया गया है।