फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

कोरोना रोकथाम में आयुष की दो दवाइयों पर शोध

विज्ञापन
health
जम्मू। कोविड रोकथाम के लिए जम्मू में कोरोना मरीजों पर आयुष की दो दवाइयों पर शोध किया जा रहा है। इसमें मरीजों पर आयुष की एंटी वायरल, बुखार और छाती संक्रमण रोधी दवाई का एलोपैथी दवाई के साथ प्रयोग किया जा रहा है। इसमें प्रारंभिक नतीजों में 75-80 फीसदी तक कोविड मरीज सात दिन के भीतर रिकवर पाए गए हैं। हालांकि इस शोध को अगले कुछ माह में मुकम्मल किया जाएगा और दिसंबर के मध्य तक इसके अगले परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से आयुष विभाग जम्मू कश्मीर को शोध के लिए दस लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसमें 90 फीसदी राशि विभाग के पास आ गई है। आयुष विभाग, क्षेत्रीय शोध संस्थान पेशाब रोग, बनतालाब और जीएमसी जम्मू के साथ मिलकर शोध कर रहा है। इस कमेटी में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से प्रिंसिपल इंवेस्टर डॉ. अमनप्रीत कौर ने बताया कि नवंबर के शुरू में हुए शोध में 18-60 आयु वर्ग के 60 मरीजों को लिया जाना है, जिसमें अब तक 31 मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इस शोध में पाया गया कि जिन मरीजों को आयुष की दो दवाओं के साथ एलोपैथी दवाई दी जा रही है, उनके 7 दिन के भीतर आरटी पीसीआर निगेटिव आए हैं। इस शोध में मरीज को आयुष दवाओं का 30 दिन का कोर्स करवाया जा रहा है। जिसमें एक दवाई टेबलेट और दूसरी काढ़ा है। शोध में कोविड मरीजों से फोन पर फीडबैक लिया जा रहा है। जिसमें ठीक होने पर उनके घर पहुंचकर खून सहित अन्य दूसरी जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि उक्त दवाओं के प्रयोग के बाद उनकी शारीरिक क्षमता, शारीरिक समस्याएं और अन्य समस्याएं किस तरह से हैं। इस शोध के लिए गांधीनगर कोविड अस्पताल से मरीजों को लिया जा रहा है। जिसमें अस्पताल प्रशासन से उनका पूरा ब्योरा जुटाया गया है। इस शोध में पहले ग्रुप में आयुष दवाओं के साथ एलोपैथी और दूसरे ग्रुप में सिर्फ एलोपैथी दवाओं के नतीजे लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शोध में जिस तरह बेहतर परिणाम मिल रहे हैं, उससे अगर आयुष दवाएं सक्षम साबित होती हैं तो भविष्य में कोविड मरीजों को ठीक करने के लिए यह वरदान साबित होंगी। आईएसएम के निदेशक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि शोध का उद्देश्य कोविड मरीजों के लिए बेहतर आयुष चिकित्सा पदति को विकसित करना है।
विज्ञापन

----------------
प्रदेश में 512 और लोग कोरोना
संक्रमित, चार मरीजों ने दम तोड़ा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 512 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से ही 300 मामले हैं। पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में चार संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें दोनों संभागों से 2-2 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में डोडा निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 632 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जम्मू में सर्वाधिक 129 संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 297 लोगों की मौत हो चुकी हैं। श्रीनगर में 97 संक्रमित मामले हैं। इस जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 416 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 109383 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 5112 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed