फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health club will be established in every panchayat, village-to-village Kovid affairs will be identified

प्रत्येक पंचायत में बनेगा हेल्थ क्लब, गांव-गांव कोविड मामलों की होगी शिनाख्त

विज्ञापन
Health club will be established in every panchayat, village-to-village Kovid affairs will be identified
जम्मू। कोविड के बिना लक्षण, लक्षण, सामान्य लक्षण के मामलों की स्क्रीनिंग और शिनाख्त के लिए गांव और पंचायत स्तर पर हेल्थ क्लब स्थापित किए जा रहे हैं। पंचायती राज संस्थानों के सहयोग से स्थापित किए जा रहे इन क्लबों में कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। केंद्रीय टीम के जम्मू दौरे से इस बदलाव को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

हेल्थ क्लब में सरपंच (चेयरमैन), पंच, समुदाय के स्वयंसेवी, सब सेंटर से अक्सलरी नर्स मिडवाइफ (एनएएम) (सदस्य सचिव), एक्रिडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा), आंगनबाड़ी वर्कर्स (एडब्ल्यूडब्ल्यू), बूथ लेवल वर्कर (बीएलडब्ल्यू), सेल्फ हेल्फ ग्रुप/एनजीओ और पंचायत सचिव शामिल होंगे। क्लब में 8 से 14 सदस्य होंगे। इसमें 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हेल्थ क्लब की टीम को प्रशिक्षित किया जाएगा। टीम के सदस्य क्वारंटीन-आइसोलेशन में व्यक्ति के शारीरिक तापमान की निगरानी करने, फिंगर पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन की निगरानी करने, स्वास्थ्य प्रशासन के साथ सर्विलांस गतिविधि करने, गांव में पहुंचने वाले ट्रैवलर की स्क्रीनिंग और सर्विलांस करने, कोविड के किसी भी संदिग्ध मामले के बारे में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सूचित करना, होम क्वारंटीन-आइसोलेशन की निगरानी करने, सामुदायिक स्तर पर कोविड 19 के बचाव पर जागरूक करने, आरोग्य सेतु एप को सभी को डाउनलोड करने के लिए सुझाव देने, 108 एंबुलेंस सेवा को सुनिश्चित बनाने का काम करेंगे। क्लब के सदस्य बीएमओ और निकटतम सब सेंटर, पीएचसी के साथ समन्यवय मजबूत बनाकर काम करेंगे
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला क्लब सम्मानित होगा
कोविड संक्रमण को पहचाने और बचाव के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हेल्थ क्लब को संबंधित जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास विभाग की ओर से क्लब के सदस्यों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed