{"_id":"628e7c0c3e50e0237f113eaa","slug":"health-akhnoor-news-jmu260566079","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों की संख्या में फेंक दी गईं ग्लूकोज की भरी बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों की संख्या में फेंक दी गईं ग्लूकोज की भरी बोतलें
विज्ञापन
अखनूर के बरदाल की खड्ड में फेंकी गई ग्लूकोज की बोतलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। पंचायत बरदाल की खड्ड में सैकड़ों की संख्या में ग्लूकोज की भरी बोतलें फेंकी गई हैं। कई बोतलें एक्सपायर भी नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम ने मौके पर निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कंडी बेल्ट की पंचायत बरदाल (सुमाह) की वीरान खड्ड में दो जगहों पर ग्लूकोज की बड़ी संख्या में बोतलें फेंक दी गई हैं। बोतलें करीब पांच सौ के करीब हैं। जो एक सप्ताह पहले फेंकी गई हैं। मगर यह पता नहीं चल पाया कि यह बोतलें अखनूर क्षेत्र के अस्पताल हैं या आसपास के किसी अन्य अस्पताल की। बोतलों में एक्सपायरी डेट अभी है। कई में इस साल के अंत की भी दर्ज है। इतनी संख्या में ग्लूकोज की बोतलें फेंकने पर कई प्रश्न उठ रहे हैं। क्या किसी घोटाले को छुपाने के लिए ऐसा किया गया है। वहीं अखनूर अस्पताल से गठित टीम ने मौके पर बोतलें जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने पंचायत के कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की। खड्ड में मिली ग्लूकोज की बोतलों पर अंकित नंबर की जांच की जा रही है कि यह किस अस्पताल में आपूर्ति की गई है।
दूसरी ओर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि यह गंभीर मामला है। मरीजों को उपचार के लिए बाजार से दवा खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
--------
तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है, जो मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी, और जांच की जाएगी कि किन लोगों ने यह बोतलें फेंकी हैं।
-डॉक्टर सलीम खान, बीएमओ, अखनूर