{"_id":"260e8254f899cf6dffb769f8abf20fe2","slug":"healing-touch-of-mufti-became-killing-touch-said-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती का हीलिंग टच कीलिंग हुआ-उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती का हीलिंग टच कीलिंग हुआ-उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने स्वार्थ के लिए हीलिंग टच का नारा दिया था। लेकिन उसे खत्म कीलिंग टच पर आकर किया। डा. फारूक अब्दुल्ला की सरकार में टेबल वार्ता से कश्मीर में सीज फायर पर जोर दिया गया था। लेकिन मुफ्ती सरकार ने आकर हालात बिगाड़े।
विज्ञापन
कंदमा बीरवाह में वीरवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान नरबाल से बीरवाह तक युवाओं ने उमर के लिए स्वागत रैली निकाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीरवाह को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। नेकां घाटी में अफ्सपा को हटाने की वकालत करती रही है।
विज्ञापन