फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   he left kashmir valley join militancy in pakistan now is winning hearts with his coke studio song

28 साल पहले आतंकी बनने पाकिस्तान गया था कश्मीरी युवक, सालों बाद यूट्यूब पर हिट होकर आया सामने

Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
 he left kashmir valley join militancy in pakistan now is winning hearts with his coke studio song
Altaf Ahmad Mir
संगीत का शौकीन कश्मीर का नौजवान अल्ताफ अहमद मीर 90 के दशक में पाकिस्तान चला गया था। मन नहीं लगा तो वह लौट आया, लेकिन फिर पीओके चला गया। अब उसके एक गाने ने परिवार वालों की उम्मीद जगा दी कि वह जल्द घर लौट आएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कोक स्टूडियो द्वारा पीओके के मुजफ्फराबाद में फिल्माया गया पहला कश्मीरी गाना श्हां गुलो तुही मा सा वुछवुन यार म्योन (ओ फूल क्या तुमने मेरा यार देखा है...) यूट्यूब पर अपलोड होने के पांच दिनों के भीतर साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने इस गाने को देखा है। यह गाना न सिर्फ लोगों के जुबां पर है, बल्कि इसने परिवार के एक बिछड़े को मिलाने की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन


अल्ताफ अहमद मीर जो 1990 में 22 वर्ष का था। वह आतंकी बने के लिए पाकिस्तान चला गया था। आज उसका गाना देख उसकी मां की आंखें नाम हो गई हैं। हालांकि मां साजा बानो को उर्दू या हिंदी बोलना नहीं आता, लेकिन गाना सुनते हुए उसके हावभाव देख भावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अल्ताफ के भाई जावेद अहमद मीर के अनुसार उनका बड़ा भाई बचपन से ही संगीत का शौक रखते थे। पाकिस्तान जाने के बाद कश्मीर में 1994 में लौटे थे। यहां हालात अनुकूल न पाते हुए मुजफ्फराबाद चले गए। वहां उन्होंने एक एनजीओ के लिए काम करना शुरू कर दिया। 

जावेद के अनुसार इतने सालों तक उनके साथ कोई संपर्क नहीं था। अब वीडियो देखकर फिर मिलने की आस जगी है। हम चाहते हैं दोनों देशों की सरकारें हालात ठीक करने की कोशिश करें ताकि वह घर लौट सके। जावेद ने यह भी बताया कि उनके भाई ने वहां शादी कर घर बसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed