{"_id":"c5cd18df7fd8792bdb0a06ce24f114fc","slug":"hazhrtbl-dargah-shrine-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की जद में रहेगी हजरतबल दरगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की जद में रहेगी हजरतबल दरगाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की हजरतबल श्राइन दरगाह तीसरी आंख की जद्द में रहेगी। पूरी दरगाह और इसके आसपास का इलाके सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। राज्य पुलिस ने जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए निजी कंपनियों को बोला गया है। सूत्रों की मानें तो हर शुक्रवार को होने वाली नमाज के बाद अकसर जहां पर हिंसक प्रदर्शन होते हैं। कैमरे लगाने के पीछे यह एक बड़ा कारण माना जा रहा है। दरगाह में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। चोरियों की घटनाएं भी होती हैं। यह भी एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस की ओर से इसे लेकर निजी कंपनियों से कहा गया है। 20 मार्च तक कंपनियों को पुलिस हेडक्वार्टर में जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि हजरतबल दरगाह में हर रोज माथा टेकने वालों की संख्या एक हजार के करीब है, जबकि शुक्रवार को यह संख्या पांच से छह हजार तक पहुंच जाती है। अधिकतर शुक्रवार नमाज अता होने के बाद हिंसक प्रदर्शन होते हैं।
इन प्रदर्शनों में देश विरोधी नारेबाजी और आईएस का झंडा लहराने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस को सुरक्षा देना हमेशा ही जहां पर चुनौती बना रहता है। इन चुनौतियों से निपटने को कैमरों का सहारा लिया जा रहा है।
ताकि बवाल की कोई स्थिति बनने से पहले ही उस पर काबू पाया जा सके। दो महीने के भीतर कैमरों का इंस्टाल कर इनको चालू करने की योजना बनाई गई है।