फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   har ghar tringa

भारत माता के जयघोष से गूंजा बनतालाब

विज्ञापन
har ghar tringa
दोमाना। आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की ओर से तिरंगा बाइक और साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा बन तालाब क्षेत्र भारत माता की जयघोष से गूंजता रहा। रैली सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र बन तालाब से शुरू हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के साथ ही तिरंगा लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

रैली को भाजपा के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रदेश सह प्रभारी बाबा चंचल सिंह और उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ भानु प्रताप सिंह ने रवाना किया। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए मुख्यालय में संपन्न हुई। इसमें इसमें 25 साइकिल और 50 बाइक सवार अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। उप महानिरीक्षक ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, ताकि आजादी के संघर्ष के इतिहास को जन-जन के बीच प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कमांडेंट प्रेम चंद्र गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह गिल्ली व सुदेश चाढ़क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed