{"_id":"62d715b7eb7d2f2a760ff1c1","slug":"har-ghar-tringa-jammu-city-news-jmu2642803188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 20 रुपये में मिलेगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 20 रुपये में मिलेगा तिरंगा
विज्ञापन
जम्मू। जिला में हर जगह तिरंगा 20 रुपये में मिलेगा। इसके लिए दाम तय कर दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त अवनी लवासा ने मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हुई बैठक में दी। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को जागरूक भी किया गया।
उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक सभी नोडल अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज उनके संबंधित क्षेत्र में वितरण के लिए प्रदान किया जाएगा। झंडे की कीमत केवल 20 रुपये तय की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में झंडे बीडीओ के माध्यम से वितरित किए जाएंगे, जबकि स्कूलों में सीईओ जम्मू को वितरण प्रक्रिया की देखरेख करनी होगी। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम झंडों के वितरण के लिए नोडल एजेंसी होगा। बीडीओ को पंचायत सदस्यों को झंडे के सुचारू वितरण और लोगों को उत्सव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। केंद्र सरकार ने देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम की घोषणा की है।
यह पहला मौका है जब सभी देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय ध्वज संहिता 2002 के तहत दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक इसे फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी को आने वाले कई वर्षों तक देश के विकास और सुरक्षा से जोड़ेगी। लिहाजा सभी इस अभियान से जुड़ें।