{"_id":"64613acb81a5b7ad080b7884","slug":"hanging-body-found-samba-news-c-10-jam1008-116242-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
घर से खेतों पर जाने के लिए निकला था युवक
पिता ने की घटना की गहन पड़ताल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव मजुआ उत्तमी में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पेड़ से लटका पाया गया। युवक की पहचान गणेश लाल (25) पुत्र चूड़ामणि निवासी मजुआ उत्तमी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने घटना की गहन जांच करने की गुहार लगाई है।
मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश लाल सुबह जल्दी खेतों के लिए निकला था। कुछ समय बाद ही परिजनों को किसी ने फोन पर गणेश लाल के पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसके साथ पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और बिश्नाह उपजिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, रविवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेश लाल के पिता चूड़ामणि ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है।
उनका कहना है कि जब गणेश लाल सुबह घर से निकला था तब वह कोई कपड़ा अपने साथ लेकर नहीं गया था। तो फिर जिस कपड़े से शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया, वह कपड़ा कहां से आया।