फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hanging body found

Jammu News: घर से दवाई लेने निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
Hanging body found
एक हफ्ते से था लापता, साढ़े चार फुट ऊपर लटका था शव, दिन गुजरने के कारण आने लगी थी दुर्गंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के बाला चक गांव में चोई के किनारे पेड़ों के बीच सोमवार को एक व्यक्ति फंदे से लटका पाया गया। यह व्यक्ति करीब एक सप्ताह पहले घर से दवाई लेने निकला था और तब से ही गायब था। सोमवार को वह जमीन से करीब साढ़े चार फुट ऊपर फंदे से लटका पाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि वृक्षों के बीच कुछ लटका हुआ है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि वह किसी व्यक्ति का शव है। शव बुरी तरह गल गया है, और दुर्गंध भी आ रही है। उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि फंदे से लटका शव जमीन से साढ़े चार फुट ऊपर है, और नीचे उसकी चप्पल व शराब की बोतल रखी हुई थी। पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे फेंका, और उसकी शिनाख्त करना शुरू की।
विज्ञापन

आसपास गांवों से लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। उसमें से कुछ ने उसकी शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि यह मोहिंदर लाल पुत्र चरणदास निवासी कोटली मफी का शव है। उसके बाद मृतक के घरवालों को बुलाया गया। बाद में शव को आरएस पुरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ आरएस पुरा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज है। गांव के लोगों ने बताया कि मोहिंदर घर से दवाई लेने निकला था और एक हफ्ते से लापता था। पुलिस ने शुरुआती जांच में पता लगाया गया है कि व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा था, और काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed