फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   handed over the properties of 610 Kashmiri Pandits who left Kashmir, the government gave information in Rajya Sabha

गृह राज्य मंत्री बोले: घाटी छोड़ने वाले 610 कश्मीरी पंडितों की संपत्तियां वापस सौंपी, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Thu, 10 Feb 2022 01:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, जम्मू/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, जम्मू/नई दिल्ली। Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 01:29 PM IST
सार

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 के तहत 1080 करोड़ रुपये के परिव्यय से तीन हजार सरकारी नौकरियों का कश्मीरी विस्थापितों के लिए सृजन किया गया।

विज्ञापन
handed over the properties of 610 Kashmiri Pandits who left Kashmir, the government gave information in Rajya Sabha
कश्मीरी पंडित (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि 1980 और 1990 के दशक में आतंकवाद बढ़ने के कारण जम्मू कश्मीर छोड़कर गये कश्मीरी पंडितों में से 610 को उनकी संपत्तियां वापस कर दी गयी हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


नित्यानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 के तहत 1080 करोड़ रुपये के परिव्यय से तीन हजार सरकारी नौकरियों का कश्मीरी विस्थापितों के लिए सृजन किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 के तहत 1739 विस्थापितों की नियुक्ति कर दी है। 

विज्ञापन

इसके अलाव 1098 अतिरिक्त विस्थापितों का चयन किया गया है। राय ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा मुहैया करायी गयी सूचना के अनुसार पिछले पांच साल में 610 आवेदकों (विस्थापितों) की भूमि को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर विस्थापित अचल संपत्ति कानून,1997 के तहत संबंधित जिलों के जिलाधिकारी विस्थापितों की अचल संपत्ति के कानूनी संरक्षक होते हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed