{"_id":"63bf0c2c0fa2454bcd37355d","slug":"handa-car-rammed-climbed-onto-divider-in-gandhinagar-jammu-city-people-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गांधीनगर में सिटी हांडा कार वाहन से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गांधीनगर में सिटी हांडा कार वाहन से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचे लोग
Thu, 12 Jan 2023 12:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 12:51 AM IST
सार
रेहड़ी जोन क्षेत्र में बुधवार की रात उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब तेज रफ्तार से आ रही एक सिटी हांडा कार एक वाहन से टकराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
Jammu City Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू शहर के गांधीनगर स्थित मुख्य चर्च के सामने रेहड़ी जोन क्षेत्र में बुधवार की रात उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब तेज रफ्तार से आ रही एक सिटी हांडा कार एक वाहन से टकराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कई लोग बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटी हांडा को एक महिला चला रही थी, जिसके घायल होने पर पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटी हांडा कार नंबर जेके02बीवी3677 ने रेहड़ी जोन में खड़े कार जेके02बीवी7229 को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
उस समय पीछे से टक्कर मारने वाली कार में एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति डोसा खा रहे थे। बताया जाता है कि सिटी कार हांडा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर से टकराने पर उसके भीतर के वैल्यून खुल गए थे। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति रही। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिटी हांडा कार की घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन