{"_id":"1069e256fc26edfa81ca04888f1ec049","slug":"halicopter-service-to-vaishno-devi-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहेगा अर्द्धकुमारी से भवन जाने वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहेगा अर्द्धकुमारी से भवन जाने वाला मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कटड़ा में लगातार बारिश के चलते वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। खास कर उन भक्तों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं, जो हेलीकाप्टर की बुकिंग करवा कर आए हैं।
विज्ञापन
आज फिर सुबह केवल दो घंटे के लिए ही हेलीकाप्टर की उड़ानें भरी जा सकी। उसके बाद बारिश और धुंध के कारण इस सेवा को बंद करना पड़ा। ऐसे में पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को घोड़े या पालकी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं भैरों मार्ग पर सोमवार दोपहर को हुए हलके भूस्खलन के कारण करीब तीन घंटे के लिए यात्रियों की आवाजाही में दिक्कत रही। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी बारिश के बीच भी मार्ग को सुचारु रखने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार की रात से अर्द्धकुमारी से भवन की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं भैरो घाटी के मार्ग पर भी यात्रा को रोक दिया गया है।