फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hakim Imtiyaz Hussain will be new chairman of the State HRC

हकीम इम्तियाज हुसैन होंगे राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष

Sat, 18 Jun 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Jun 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
Hakim Imtiyaz Hussain will be new chairman of the State HRC
राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश हकीम इम्तियाज हुसैन - फोटो : Amar Ujala

राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश हकीम इम्तियाज हुसैन होंगे। इसके साथ ही एक सदस्य के रूप में जस्टिस जंग बहादुर के नाम पर भी सहमति बनी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बैठक की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि जून 2014 से आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त था। कार्यकारी चेयरमैन रफीक फिदा हुसैन 2014 में सेवानिवृत्त हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए तय पैनल में दो पूर्व मुख्य न्यायाधीश निसार अहमद काकरू एवं बिलाल नाजकी तथा सेवानिवृत्त जस्टिस हकीम इम्तियाज हुसैन के नाम थे। 
विज्ञापन


बैठक में चर्चा के बाद हकीम इम्तियाज हुसैन के नाम पर सहमति बनी। नामों को तय करने के लिए गठित पैनल में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला, विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, विधान परिषद के चेयरमैन अनायत अली तथा विधान परिषद में विपक्ष के नेता अली मोहम्मद डार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य होते हैं। पिछले दो साल से मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति में हो रही देरी के बाबत जानकारी मांगी थी। साथ ही छह सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed