{"_id":"59d8817f4f1c1b78548b6169","slug":"hair-chooping-case-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः चोटी काटने के आरोप में वृद्ध की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः चोटी काटने के आरोप में वृद्ध की पिटाई, मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
चोटी काटने के आरोप में अनंतनाग जिले के तांतर गांव में ईंट के हमले में पिछले दिनों घायल अब्दुल सलाम वानी (70) की शुक्रवार को मौत हो गई। उधर, नारबल पुलिस ने चोटी काटने के शक में पिंजूरा मागाम के आथर मकबूल मागरे (20) को हिरासत में लिया है। उसके पास से इलेक्ट्रानिक ट्रीमर तथा अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
पुलिस पूछताछ कर रही है। चोटी कटने की घटनाओं में बढ़ोतरी के खिलाफ अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक तथा यासीन मलिक ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस दौरान भीड़ में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
बाद में महिलाओं का जुलूस तितर-बितर हो गया। इस दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारे लगा रही थीं। घाटी में चोटी कटने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद अफवाहों से बचने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई।अधिकारियों के अनुसार एहतियातन यह सेवाएं ठप की गई हैं ताकि अफवाहों का बाजार गर्म न हो।

अब मौलवी की दाढ़ी कटी
बडगाम जिले के चरारे शरीफ इलाके के पुथलीपोरा पखरपोरा में एक मौलवी की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दाढ़ी काटने की घटना सामने आई है। घटना मस्जिद परिसर के बाहर की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।