{"_id":"57a183794f1c1bda762ba99b","slug":"haimaskat-lights-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाईमास्ट लाइटें प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाईमास्ट लाइटें प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण सीमा पर लगी हाई मास्ट लाइटें प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक लाइटें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खराब हुई हैं। जहां सीमा पार सेे सुरंग और घुसपैठ करके आतंकी भी हमला कर चुके हैं। इन क्षेत्रों में लाइटें खराब होने से सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त मुस्तैदी बरतनी शुरू कर दी है।
सुरक्षा बलों ने गश्त भी बढ़ा दी है और इन लाइटों को ठीक करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में भारत-पाक सीमा से आतंकियों ने तीन बार घुसपैैठ का प्रयास किया है। घुसपैठ के अलावा पाक सेना और आईएसआई समर्थित बार्डर एक्शन टीम (बैट) ने भी टंगधार में हमला किया।
बरसात के कारण जहां बंकरोें में पानी भर गया है, वहीं कुछ जगह पर हाई मास्ट लाइट भी प्रभावित हुई हैं। करीब सौ किमी लंबी आईबी पर खराब हुई लाइटों का सीमा पार बैठे आतंकी लाभ उठा सकते हैं। इन आशंकाओं को लेकर सुरक्षा बलों ने सीमा पर सतर्कता बरती है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार बरसात में नदी-नालों पर लगी तारबंदी भी प्रभावित हुई है। आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। इसकी सूचनाएं भी हैं। तारबंदी, बंकर में पानी को साफ करने का काम लगातार जारी है।