फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Had gone to commit theft, when caught he left his car and ran away

Jammu News: गोदाम में करने चले थे चोरी, पकड़े जाने पर छोड़कर भागे अपनी गाड़ी

Sat, 11 Jan 2025 11:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 11 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Had gone to commit theft, when caught he left his car and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव माना में वीरवार-शुक्रवार की मध्य रात चार से पांच लोगों ने कोहरे की आड़ में एक गोदाम में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान गोदाम मालिक को वारदात का पता चलने पर आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकले। उधर, पुलिस ने उक्त वाहन के कागजात के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये भी पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे चार से पांच लोग महिंद्रा गाड़ी (जेके 02बी टी-6349) से माना गांव में रहने वाले लेखी सिंह पुत्र बाज राम के गोदाम के पास पहुंचे। यहां वह गोदाम से शटरिंग का सामान अपनी गाड़ी में रखने लगे। इस बीच गोदाम की तरफ से आवाज सुनाई देने पर घर के सदस्य बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने चार से पांच लोगों को देखा, जो गोदाम से सामान गाड़ी मेें रख रहे थे। इस पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकले। उक्त वाहन से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष नाके लगाए। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी फुटेज के जरिये भी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले की चोरी में भी इन्हीं आरोपियों के हाथ की आशंका
गोदाम मालिक के अनुसार, कुछ दिन पहले भी उनके गोदाम से लोहे की 60 प्लेटें चोरी हुई थीं। आशंका जताई कि इन्हीं आरोपियों ने पहले भी वारदात को अंजाम दिया होगा। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed