फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gurudwara, nanak nagar, committee

Jammu News: गुरुद्वारा नानक नगर की प्रबंधक कमेटी भंग, डेढ़ साल पहले पूरा हो गया था कार्यकाल

विज्ञापन
gurudwara, nanak nagar, committee
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नानक नगर की कमेटी को भंग कर दिया है। डीजीपीसी के फैसले के बाद अब पूरी व्यवस्था प्रबंधक के माध्यम से संचालित की जाएगी। जल्द ही नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन वर्ष 2022 में हुआ था। उस समय सोमनाथ सिंह को प्रधान चुना गया था। कमेटी का कार्यकाल वर्ष 2024 में पूरा होना था। इसके बावजूद लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक कमेटी कार्य करती रही। कुछ समय से संगत की ओर से नई कमेटी के गठन की मांग लगातार उठाई जा रही थी। संगत का कहना था कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

डीजीपीसी के महासचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों का कार्यकाल सामान्य तौर पर दो वर्ष का होता है। नानक नगर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका था और निर्धारित अवधि से अधिक समय मिल चुका था। इसी कारण मौजूदा कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रबंधक कमेटी के गठन को लेकर संगत और संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की जाएगी। सभी की राय लेने के बाद सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा ताकि गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन सुचारु रूप से चलता रहे। तब तक मैनेजर दैनिक प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्य देखेंगे। वे सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को बनाए रखेंगे और धार्मिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहेंगी। उप प्रधान बलविंदर का कहना है कि डीजीपीसी की ओर से नई मैनेजिंग कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के नाम प्राप्त होने व आवश्यक विचार-विमर्श के बाद कमेटी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed