फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Guru Ravidas 646th Prakashotsav celebrated on Sunday in Krishna Nagar.jammu

गुरु रविदास जयंती: मंदिरों के शहर में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 05 Feb 2023 11:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 11:26 PM IST
सार

कृष्णा नगर में रविवार को गुरु रविदास का 646वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में लोगों ने गुरु घर में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Guru Ravidas 646th Prakashotsav celebrated on Sunday in Krishna Nagar.jammu
Jammu Guru Ravidas Jayanti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के कृष्णा नगर में रविवार को गुरु रविदास का 646वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में लोगों ने गुरु घर में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। ज्यूल से लेकर गुरु रविदास सभा स्थल तक जगह-जगह गुरु रविदास के भजनों की गूंज सुनाई दी।

विज्ञापन


गुरु घर के बाहर बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था थी। इसके साथ प्रदर्शनियां भी लगाई गई थीं। शाम के समय भंडारा लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, जेके पीएससी की परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष पीरा दित्ता ने कहा कि गुरु जी ने आपसी सौहार्द और भाइचारे का संदेश दिया था। उनकी दृष्टि में हर जाति एवं धर्म के लोग बराबर थे। वह मानवता की बात करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो लोग गुरु जी के बताए मार्ग पर चले हैं वह अपने लक्ष्य में सफल हुए हैं। नई पीढ़ी के युवाओं को गुरु जी के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने गुरु जी से देश व प्रदेश में सुख शांति की कामना की। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहिब को समर्पित किया जाए नया संसद भवन
सभा अध्यक्ष ने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण हो चुका है। अब इसका नाम बाबा भीम राव आंबेडकर रखा जाना चाहिए। साथ उनकी प्रतिमा और नेम प्लेट भी लगाई जाए। संविधान निर्माता बाबा भीम राव को लोग कभी नहीं भूलेंगे, जिन्होंने न्याय के सिद्धांत पर देश को आगे बढ़ाया है।


प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का वेतन जारी करे सरकार
अध्यक्ष पीरा दित्ता ने कहा कि ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड केटागरी और पीएम पैकेज के तहत घाटी में तैनात कर्मचारियों का वेतन सरकार जल्द जारी करे। लक्षित हत्याओं के चलते कर्मचारी घाटी में सुरक्षित नहीं समझते हैं। उनको जल्द जम्मू में स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed