फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   guru parv

गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व आज

विज्ञापन
guru parv
जम्मू। शहर में शुक्रवार को गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम चांद नगर गुरुद्वारा में होगा। धार्मिक कार्यक्रम के लिए चांद नगर गुरुद्वारा सहित शहर के सभी गुरुद्वारों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। कोविड के कारण इस बार प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन नहीं होगा। मुख्य समागम चांद नगर गुरुद्वारा में होगा। इसमें रागी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

चांदनगर गुरुद्वारे में सुबह दस से शाम चार बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें डेरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह, डेरा संतपुरा के प्रमुख संत तेजवंत सिंह, भाई हरप्रीत सिंह, भाई महेंद्र सिंह रागी जत्था दिल्ली वाले, भाई विक्रमजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, सिख मिशन जम्मू-कश्मीर के इंचार्ज हरबिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह चौहाला आदि रागी जत्थे शामिल होंगे। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाली संगत से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है। गुरु नानक लंगर मिशन की ओर से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed