{"_id":"60c0bb53cc7d93232c590719","slug":"gupkar-declaration-holds-a-meeting-at-mehboobas-residence-after-a-gap-of-six-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुपकार: महबूबा के आवास पर छह महीने बाद बैठक, फारूक अब्दुल्ला बोले- 'सुप्रीम' फैसले के बाद बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुपकार: महबूबा के आवास पर छह महीने बाद बैठक, फारूक अब्दुल्ला बोले- 'सुप्रीम' फैसले के बाद बनाएंगे रणनीति
Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
सार
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 24 दिसंबर को पीएजीडी ने डीडीसी चुनावों के नतीजे आने के बाद श्रीनगर में एक बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत वक्त हो चुका था मिले हुए इसलिए हमें मिलने की बहुत जरुरत थी तभी हम आज इक्कठा हुए थे।
विज्ञापन
गुपकार गठबंधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन पर सुप्रीम कोर्ट का रुख स्पष्ट होने के बाद ही पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकार डेक्लेरेशन (पीएजीडी) अपनी रणनीति तय करेगा। यह बात बुधवार को पीएजीडी के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने बैठक के बाद मीडिया से कही।
पीएजीडी की बैठक छह माह बाद महबूबा मुफ्ती के आवास पर बुलाई गई थी। इससे पहले डीडीसी चुनावों के बाद 24 दिसंबर को इन दलों की बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया कि अब पीएजीडी के प्रवक्ता सीपीआई(एम) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी होंगे।
डॉ. अब्दुल्ला ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि परिसीमन के बारे में हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। वहां से कोई फैसला आने के बाद ही हम अपनी रणनीति के बारे में कोई स्पष्ट रुख अख्तियार करेंगे। छह माह बाद पीएजीडी की बैठक बुलाने के उद्देश्य के बारे में उन्होंने कहा कि काफी समय से हम एक साथ नहीं बैठे थे, कोविड के कारण भी एहतियात बरतना पड़ता है।
विज्ञापन
अब कोविड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ इसलिए बैठक बुलाई थी। कश्मीर में चल रही अफवाहों पर उन्होंने कहा कि हम भी सुन रहे हैं परंतु कुछ पता नहीं है। केंद्र को जो करना होगा वह करेगा, हम अल्लाह के भरोसे हैं। उम्मीद करते हैं कि जो होगा अच्छा होगा। केंद्र सरकार के साथ बातचीत के मुद्दे पर डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि हमने बातचीत का कोई भी दरवाजा बंद नहीं किया है, वह जब बुलाएंगे उस वक्त देखा जाएगा। हम अपने लोगों की भलाई चाहते हैं।

स्थानीय बच्चों को पकड़ना बंद करे पुलिस
फारूक ने कहा कि कश्मीर में स्थानीय बच्चों को पुलिस जब तब पकड़ती रहती है। उप राज्यपाल से आग्रह है कि इसे बंद किया जाए। अन्यथा स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा।
इस्तीफा नहीं देंगे, संसद में संघर्ष करेंगे
डॉ. अब्दुल्ला से पूछा गया कि भविष्य में कोई ऐसा फैसला केंद्र की तरफ से आए जो स्थानीय लोगों के खिलाफ हो तो क्या वह इस्तीफा देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं, वह उसी व्यवस्था में रहकर संघर्ष करेंगे। संसद में रहकर हम जिंदा रहने तक अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। देश में पहले ही विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर एकमत है और आगे भी रहेगा।
एक घंटे चली बैठक
महबूबा के गुपकार रोड स्थित आवास पर बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता डॉ फारूक अब्दुल्ला ने की। बैठक में पीडीपी अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती, सीपीआई(एम) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, नेकां के हसनैन मसूदी, अवामी नेशनल कांफ्रेंस के मुजफ्फर अहमद शाह, मेहबूब बेग और जावेद मुस्तफा मीर भई शामिल हुए। शाम करीब 5.10 बजे शुरू हुई और करीब एक घंटे तक चली।