{"_id":"5b7e53e942c792464429e67f","slug":"gunfight-between-security-forces-and-terrorist-in-kupwara-forests-of-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में नए निजाम की बहाली के बाद भी जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बुधवार रात से ही नियंत्रण रेखा के समीप कुपवाड़ा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेना की 47 आरआर पर आतंकवादियों के एक समूह ने देर रात को वागभल के बाबर नाद जंगलों में हमला किया। सेना के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि भी की और बताया कि इस घटना में एक सैनिक गुरसे सिंह को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ड्रगमुल्ला ले जाया गया है। घायल सैनिक की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
सेना और एसओजी के जवान आतंकवादी समूह का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जंगल में खोज ऑपरेशन शुरू कर दी गई।