{"_id":"1af12e4f89e4f56f4de51fab7587472d","slug":"gund-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंद ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंद ने जीता क्रिकेट मैच
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
नगरी कसबे के गूंद इलाके में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता को गूंद क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में गूंद ने नगरी को आसानी से हराकर ट्रॉफी कब्जा ली।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए गूंद ने पंद्रह ओवर में 176 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्खी सिंह ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरी क्रिकेट क्लब की टीम 83 के कुल योग पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
आयोजक विक्की गुप्ता, जीतू सिंह, फकीर सिंह, सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में अट्ठाईस टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा और गुलजार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन