{"_id":"67c627a08f54b1a81208b5b4","slug":"gulmerg-games-srinagar-news-c-10-1-jmu1041-558701-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे चरण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे चरण को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट का फैसला : 9 से 12 मार्च तक होगा आयोजन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही कैबिनेट ने 2025-26 के बजट और 2024-25 के अनुपूरक बजट के मसाैदे को भी मंजूरी दी है।
9 से 12 मार्च तक 5वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे चरण का आयोजन होगा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के अनुसार, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्डिंग सहित कई खेल करवाए जाएंगे।
खेलों में देशभर से 300 से अधिक एथलीट हुनर दिखाएंगे। आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। कोच फरहत ने कहा कि अपर्याप्त बर्फबारी के कारण 22 से 25 फरवरी तक होने वाले इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था। अब पर्याप्त बर्फबारी से खेलों का आयोजन संभव हो पाया है।