{"_id":"585d34694f1c1bf248e3b6d3","slug":"gulmarg-is-buzzing-with-tourists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पर्यटन विभाग पर्यटकों को दे रहा 50 फीसदी तक छूट, आप भी उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पर्यटन विभाग पर्यटकों को दे रहा 50 फीसदी तक छूट, आप भी उठा सकते हैं लाभ
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
महीनों तबाही के मंजर देखने के बाद घाटी में सैलानियों की रौनक फिर गुलजार होने लगी है। नवंबर के आखिर से हालात में तेजी से हुए सुधार और दिसंबर में बर्फ के फाहों से बदली घाटी की फिजा में सैलानी खिंचे चले आ रहे हैं। उस पर नए साल का उत्साह इस रौनक को और बढ़ाता नजर आ रहा है।
हिंसा का केंद्र रहे दक्षिण कश्मीर में पहले जैसी रौनक नहीं है लेकिन उत्तरी कश्मीर के ड्रीम डेस्टिनेशन गुलमर्ग सैलानियों से चहक उठा है। बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंकने के मस्ती भरे नजारे रोज दिखाई दे रहे हैं। विंटर गेम्स और बर्फबारी से जुड़े एडवेंचर के लिए प्रसिद्ध गुलमर्ग आने वाले सैलानियों पर न तो आतंकवाद और ना ही नोटबंदी का असर कहीं दिख रहा है।
सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन विभाग भी उत्साहित है। गरमी के सीजन में हिंसा भड़कने से भारी नुकसान हुआ था। अब उसकी भरपाई के लिए पर्यटन विभाग ने 30 से लेकर 50 फीसदी तक छूट दे दी है। जम्मू-कश्मीर टूरिजम डेवलपमेंट कारपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी सैलानियाें के लिए मुख्य आकर्षण है।

Trending Videos
नए साल पर बर्फबारी के साथ बढ़ेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का जमावड़ा
gulmarg
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पर्यटक स्थल पर हर साल हजारों की तादाद में सैलानी पहुंचते हैं। इस बार बर्फबारी कम हुई है लेकिन फिर भी सैलानियों की आमद ने पर्यटन उद्योग के नुकसान की भरपाई की उम्मीद जगा दी है।
दस दिन पूर्व बर्फबारी हुई थी जो अब तक बनी हुई है। नए साल के आसपास यदि और बर्फ गिरती है तो एडवेंचर स्पोर्ट्स के मरीदों का जमावड़ा बढ़ जाएगा।
गुलमर्ग में स्कीईंग का मजा ले रहे दिल्ली से आए सुरेश ने बताया कि वे पहली बार गुलमर्ग आए हैं। पहले तोड़ा डर रहे थे लेकिन यहां आकर सिर्फ मौज मस्ती के मूड में हैं। दिल्ली से ही आए ग्रुप में शामिल रजनी के अनुसार कश्मीर में नोटबंदी का असर भी नहीं दिखाई दे रहा। दिल्ली के विपरीत यहां पर एटीएम से पैसे आसानी से निकल रहे हैं। पर्यटन विभाग की इमारत में ठहरने के लिए उन्होंने आनलाइन बुकिंग करवाई थी।